गाजीपुर, अप्रैल 20 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में प्रशासन और बार एसोसिएशन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, जिससे तहसील का न्यायिक और प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि 30 मार्च की बार-बेंच बैठक में रखी गई 19 सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और तहसील में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। अध्यक्ष जयप्रकाश राम और सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी संशोधित मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कोर्ट का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.