समस्तीपुर, जून 15 -- मोहिउद्दीननगर। अंचल किसान कांसिल के बैनरतले मदुदाबाद के एकेडमी परिसर मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्णिया के पूर्व सांसद अजित सरकार को 28 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता अवधेश कुमार ने की। संचालन अंचल सचिव राम कारण राय ने की। प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज प्रसाद सुनील ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार है। परन्तु किसान व मजदूर बेहाल है। मांग को लेकर 8 जुलाई को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। सदस्यता अभियान के लिए 25 जून तक दिए गए लक्ष्य पांच हजार को पूरा करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- शहीद अजीत सरकार के 28 वें शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- लालगंज में एसयूसीआई की अंचल कमेटी की बैठक संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...