मऊ, सितम्बर 29 -- मऊ, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी-पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के आठवें वेतन आयोग की सीमा में 1 जनवरी 2026 से पहले के पेंशनरों को शामिल करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना और आमसभा की। प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा गया। संगठन की प्रमुख मांगों में वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों के बीच तिथि के आधार पर किए गए विभेद को समाप्त कर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाना शामिल है। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने की मांग इसके अलावा वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखत...