बेगुसराय, अप्रैल 14 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा नगर परिषद में कार्यरत सफाईकर्मियों ने सोमवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया l सोमवार को दर्जनों की संख्या में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया l सफाईकर्मियों की मांगों में वर्षों से कार्यरत दैनिक संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने, नगर परिषद निकाय में प्रचलित ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर उसमें कार्यरत कर्मियों को निकाय कर्मी घोषित करने, सभी दैनिक, संविदा, आउटसोर्स को समान काम का समान वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, पेंशन नियमावली 20216 एवं सम्बंधित प्रावधानों के अनुरूप पेंशन की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं l इससे पूर्व सभी सफाईकर्मियों ने बाजार में जुलूस निकालते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.