सीतामढ़ी, मई 8 -- सीतामढ़ी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दूसरे दिन गुरुवार को भी जिले के अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल कर प्रदर्शन किया। नगर स्थित एसएलके कॉलेज एवं आरएसएस साइंस कॉलेज सहित सभी अंगीभूत कॉलेजों में कर्मचारियों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। एसएलके कॉलेज में हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक रंजन ने की, जबकि संचालन सचिव सुनील कुमार ने किया।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने की कलमबंद...