चंदौली, मार्च 26 -- चंदौली, संवाददाता । संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने बुधवार को मांगों के समर्थन पर मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन वैधता अधिनियम-2025 को वापस लेने की मांग किया। वहीं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। को लेकर मांग किया कि सरकार पेंशनर्स की मांगों पर तत्काल विचार करते हुए उसे पूरा करे। अंत में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि पेंशनर्स की मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।इस दौरान संयोजक दीनानाथ शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन वैधता अधिनियम-2025 केन्द्र सरकार को अपने पेंशनर्स का वर्गीकरण करने एवं उनके बीच अंतर बनाए रखने का अ...