देवघर, मार्च 18 -- देवघर। समाहरणालय के निकट मंगलवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ देवघर के सभी मनरेगा कर्मियों द्वारा अनिश्चतकालीन हड़ताल के तहत छठे दिन भी धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में आक्रोश प्रकट किया। मौके पर राज्य संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा ने कहा कि मनरेगा कर्मी अब शोषण बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है। मनरेगा कर्मी स्थायीकरण और ग्रेड पे से कम मानने वाला नहीं है। सरकार मनरेगा कर्मियों के सिद्दत से शोषण कर रही है। इतने कम मानदेय पर मनरेगा कर्मियों से पूर्ण कालिक काम लेकर कल्याणकारी राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक मेज थपथपा कर हर साल अपना वेतन बढ़ा लेते हैं। जबकि मनरेगा कर्मियों को 18 साल से 18 हजार मानदेय नहीं बढ़ा। कहा कि जबतक सरकार हमारी मांग...