मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले एक राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिले के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जुलूश की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जाति आधारित जनगणना, विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिगत गणना को लेकर ओबीसी वर्ग के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनकारियों ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी वर्ग के अधिकारों के समर्थन में एक सख्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) बिल लागू करने की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कि...