गिरडीह, जून 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले कमेटी के सदस्यों द्वारा सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें नल जल योजना के तहत किये गये कार्यो की जांच करवाने, संपर्क सड़क से वंचित गांव तक पक्की सड़क बनवाने, बिजली विहीन गांवों में बिजली पहुंचाने व किसानों के खतियानी, रैयती आदि जमीन की ऑनलाइन एंट्री कर राजस्व लगान रशीद निर्गत करने की मांग की गई। पार्टी सदस्यों द्वारा खटौरी मौजा में हिंडाल्को कंपनी के नाम से जमीन ऑनलाइन रशीद निर्गत किए जाने के विरोध में देवरी के अंचलाधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेता उस्मान अंसारी ने कहा कि बंदोबस्त में मिली जमीन पर खटौरी गांव के बालेश्वर यादव के परिवार के लोग वर्षो से काबिज हैं, जिसकी जमाबंदी व ऑनलाइन रशीद निर्गत है। यह भी पढ़ें...