चंदौली, मार्च 1 -- चंदौली। यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने और जेएनयू के छात्रों पर किए गए मुकदमे वापस लिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आरवाईए भीम आर्मी एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने संयुक्त रूप से प्रतिवाद मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के साथ ही मौके पर मनोज गांधी, श्रवण कुशवाहा, विकास कुमार, अजय भारती, गौरव, संजीव यादव, अंबिका सुमन, विजय, अच्छेलाल, शाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...