बलिया, मार्च 17 -- बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बैनर तले सोमवार को आदिवासी जनजाति गोंड छात्र नौजवानों की बैठक बांसडीह तहसील स्थित शिवजी मंदिर के पास हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर 30 मार्च को बांसडीह तहसील पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले अम्बेडकर प्रतिमा से जुलूस निकाला जायेगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बांसडीह तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर मनोज शाह, सुरेश शाह, अरविंद गोंडवाना, लल्लन गोंड, छट्ठू लाल गोंड, टिंकू साह, उमाशंकर गोंड, बीरेंद्र गोंड, सुशील गोंड, प्रिंस साह,राजेंद्र गोंड, विक्रम गोंड, बिट्टू गोंड, बिजेंद्र गोंड आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.