बेगुसराय, मई 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान सभा की बेगूसराय जिला परिषद की ओर से 11 सूत्री मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया गया। चिलचिलाती धूप में बेगूसराय जिले के विभिन्न अंचलों के प्रदर्शनकारी ट्रैफिक चौक पुल के नीचे जमा हुए। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। रास्ते में बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की मूर्ति पर एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि करते हुए जुलूस समाहरणालय के पास पहुंचा। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव दिनेश सिंह, अध्यक्ष कृष्ण कुमार डब्लू, पूर्व विधायक रामरतन सिंह, राज्य परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, पूर्व एमएलसी उषा सहनी, सीपीआई नेता अनिल कुमार अंजान कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जनसरोकार से जुड़ी 1...