बलरामपुर, जुलाई 14 -- बलरामपुर संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। कांग्रेसियों ने फर्जी मुकदमा दर्ज होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। उन्होंने दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है। मुकदमा वापस न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी कांग्रेसियों ने दी है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव लाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। कांग्रेसियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध फर्जी मुकदमा कायम करना जन समस्याओं को उठाने से रोकने के लिए कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.