बेगुसराय, जुलाई 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीडी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज के भौतिकी विभाग में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फिजिक्स विभाग के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जाता है।

प्रदर्शन का कारण तालाबंदी के कारण कॉलेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एबीवीपी के नेताओं ने कहा कि विभाग के पास छात्र-छात्राओं की कई शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। छात्रों का आरोप है कि जब भी वे अपनी समस्याओं को लेकर विभाग में जाते हैं, तो उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता। कहा कि जो छात्र किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल होने से छूट गए थे, विभाग उनकी विशेष या छूटी हुई परीक्षा आयोजित करने में आनाकानी कर रहा है। जीड...