झांसी, अगस्त 19 -- झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेशीय आवाहन पर जिला संघठन द्वारा एक दिवसीय धरना दिया। संघ ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मागों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में अर्हताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने, प्रबन्ध समिति में विद्यालय के शिक्षकों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व होने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिये भी राष्ट्रपति/राज्य पुरस्कार हेतु प्राविधान किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक पद पर पदोन्नति समेत मांगे रखी।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री हरप्रीत सिंह, राजेंद्र पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, वली करैशी, अविन...