पटना, अगस्त 22 -- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी महासंघ (फैक्टनेब) के तत्वावधान में राज्य के 190 से अधिक संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के हजारों शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शनिवार को अपने महाविद्यालयों में काला बिल्ला लगा धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन और मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने बताया कि प्रदर्शनकारी शिक्षाकर्मी प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करने, पटना उच्च न्यायालय के न्यायादेश और विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के आलोक में वेतन-पेंशन भुगतान करने, आठ वर्षों (2015-18 से 2022-25) का बकाया परीक्षा परिणाम आधारित वेतन मद एवं अनुदान राशि का बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं।...