मांगे पूरी न होने पर 12 से महाविद्यालय में अनिश्चिकालीन तालेबंदी की चेतावनी
विकासनगर, सितम्बर 10 -- परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटियों को दुरुस्त नहीं किए जाने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर डाकपत्थर पीजी कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे छात्रों का आक्रोश बढ़ गया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र आगामी 12 सितंबर से महाविद्यालय में अनिश्चितकाली तालेबंदी शुरू कर देंगे। इस संबंध में छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि 31 अगस्त से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डाकपत्थर पीजी कॉलेज में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष तुषार कपूर ने कहा कि वर्ष 2014-15 में कला संकाय में अर्थशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषय शुरू करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.