अल्मोड़ा, मार्च 11 -- मांगों के पूरा नहीं होने पर सरंपचों में आक्रोश व्याप्त है। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर सरपंचों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात भी कही है। सरपंच संगठन का कहना है कि वनों को सुरक्षित बचाने के लिए अधिनियम की मांग की जा रही है। इसके अलावा सरपंचों को भी निर्वाचन आयोग पद्धति सहित मानदेय की धारा से जोड़े जाने, प्रदेश सलाहकार समिति में शामिल करने, वनाग्नि प्रबंध समिति में सरपंचों को अध्यक्ष बनाने की भी मांग कर रहे हैं। संगठन के गणेश जोशी, निशा जोशी, कैलाश खंडूरी, विनोद पांडे, निकेश पांडे, नंदकिशोर, महिपाल रावत, हेमचंद, सोनी तिवारी, बबली रावत, हीरा बल्लभ, कुशाल सिंह, चंद्रशेखर फुलारा आदि ने समस्याओं के निदान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...