साहिबगंज, अगस्त 31 -- साहिबगंज। ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के बैनर तले सोमवार को साहिबगंज रेलवे क्रू बुकिंग लॉबी परिसर में रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन आज पूरे मालदा रेल मंडल में हुआ है। प्रदर्शन का नेतृत्व साहिबगंज शाखा सचिव राकेश कुमार ने किया। मौके पर रेलकर्मियों ने कहा कि रेलवे बोर्ड के सख्त दिशा-निर्देश है कि भ्रष्टाचार और एकाधिकार को रोकने के लिए संवेदनशील पदों पर बैठे अधिकारियों का तय समय सीमा के भीतर ट्रांसफर होना अनिवार्य है। लेकिन मालदा में सीनियर डीपीओ इससे अछूता है।

रेल कर्मचारियों की समस्याएं शाखा सचिव राकेश कुमार ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर रेलवे प्रशासन किस स्वार्थ के तहत इतने लंबे समय से इनका स्थानांतरण नहीं कर रहा है? यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्मिक विभाग में लाल फीताशाही इस कदर बढ़ गई है ...