लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मोहनलालगंज। ऑनलाइन उपस्थिति सहित मूल विभागीय कार्य के अतरिक्त अन्य विभागों के कार्यो के विरोध में चल रहे सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन के चलते सोमवार को मोहनलालगंज ब्लॉक क्षेत्र के 28 ग्राम पंचायत सचिवों ने सामूहिक रुप से डीएससी/डोंगल ब्लॉक अधिकारियों के पास जमा कर दिए। ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर इन दिनों आंदोलन कर रहें है। प्रांतीय कार्यकारणी के आह्वान पर पूर्व में 5 दिसम्बर को दिए ज्ञापन के क्रम में सोमवार को ब्लॉक मोहनलालगंज पहुंचे ग्राम पंचायत सचिवों ने सामूहिक रुप से ब्लॉक अधिकारियों को अपना डोंगल जमा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.