नोएडा, मई 1 -- रबूपुरा। यीडा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गांव रौनीजा में चल रहे भाकियू लोकशक्ति के धरने में शुक्रवार को भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगे नहीं मानी गई तो 15 मई के बाद प्राधिकरण के खिलाफ महापंचायत की जाएगी। इस मौके पर भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने बताया कि अधिकारियों के उदासीन रवैया के चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...