नवादा, फरवरी 18 -- नवादा, हिसं। राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नवादा सहित पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि 02 जून 2025 को विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ हुई वार्ता में मिले लिखित आश्वासन के 8 माह बाद भी मांगों को लागू नहीं किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार और सचिव अमित कुमार ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में गृह जिला पदस्थापन, ग्रेड पे 2800 लागू करना, पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी करना और संसाधन (इंटरनेट, मोबाइल, ईधन व्यय) उपलब्ध कराना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि पंचायत सचिवों को गृह जिला दिया गया, लेकिन राजस्व कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वे केवल दाखिल-खारिज ही नहीं, बल्कि आपदा, चुनाव, कृषि गण...