रुडकी, सितम्बर 30 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में चल रहा धरना बुधवार को 43वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन और सरकार पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि किसान ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन नहीं काटने और ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार छापेमारी पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा गन्ना भुगतान और चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई जा रही है। धरने में विजेंद्र चेयरमैन, संदीप कुमार, मुनव्वर हसन, महिपाल प्रधान, सुरेंद्र लंबरदार, समीर आलम, हरपाल सिंह, राजकुमार, अनिल सैनी, मोहम्मद रफी, वीरेंद्र सैनी, देवेंद्र चौधरी, मास्टर ...