गंगापार, दिसम्बर 15 -- आनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में एक पखवाड़े से चल रहे ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपने डोंगल बीडीओ मांडा को सौंपकर अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर एक दिसंबर 2025 से आंदोलनरत मांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आनलाइन उपस्थिति प्रणाली और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन के पंद्रहवें दिन सोमवार को अपने डीएससी/ डोंगल बीडीओ मांडा की अनुपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी मांडा को सौंपकर अधिकारियों को अवगत कराने की अपील की। कुल आठ डोंगल सौंपे गये। इस दौरान मांडा ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा हर तरह के हड़ताल पर रोक की अधिसूचना का भी खोफ दिखा, जिससे डोंगल के साथ सौंपे गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.