शामली, अगस्त 1 -- शामली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा तहसील शामली ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर शनिवार को एसडीएम के माध्यम से राजस्व परिषद की अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्कों में कार्य का बहिष्कार करते हुए ऑनलाइन कार्यों से भी दूरी बनाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में कहा गया कि त्रैमासिक बैठक में प्रदेशभर के लेखपालों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। लेखपालों का कहना है कि वे राजस्व प्रशासन की आधारशिला होने के बावजूद लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगतियों, अतिरिक्त हल्कों का भार और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- समस्याएं हल न हुईं तो...