सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मिठवल ब्लॉक कार्यालय पर सोमवार को तमाम मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे सदस्यों ने कहा कि मनरेगा योजना वर्ष 2025-26 की कार्य योजना पर अभी तक एक भी परियोजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति खंड विकास अधिकारी द्वारा नहीं किया गया है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक माह पूर्व अपने-अपने वार्डों से प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। बीडीसी सदस्यों ने बताया कि बीडीसी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर बीडीओ की ओर से तीन सदस्यीय टीम एडीओ मिठवल, एडीओ सहकारिता व जेई आरईएस की गठित की गई है। इस टीम को गठित हुए माह भर का वक्त बीत गया है, बावजूद टीम ने भौतिक सत्यापन नहीं किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.