पीलीभीत, जून 1 -- संसाधनों की कमी और मानदेय संबधित मांगे पूरी न होने पर पंचायत सहायक डिजीटल हड़ताल शुरु कर दी हैं। उन्होंने सेवा संबधी शिकायतों को और मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। दो सप्ताह में मांगे पूरी न किए जाने पर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्षन करने की चेतावनी दी। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक सोमवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीडीओ हेंमत यादव को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि प्रदेश के सभी पंचायत सहायक संसाधनों की मी, अल्प मानदेय और सेवा संबधी समस्याओं से जूढ रहे हैं। कई बार उन्होंने मांगे रखी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- मानदेय को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन पंचायत सहायकों ने इसके विरोध में एक जून से मांगे पूरी न होने तक हड़ताल शुरु कर दी। हड़ताल के दौरान वह मोबाइल आधार...