लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- बजाज चीनी मिल गोला की विभिन्न मजदूर यूनियनों की संयुक्त संघर्ष समिति ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बुधवार से मिल के सदर गेट पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघर्ष समिति ने यूनिट हेड को दिए पत्र में कहा है कि पूर्व में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र दिया गया था, लेकिन अब तक उसका निस्तारण नहीं किया गया है। समिति का कहना है कि 10 मार्च तक मांगपत्र पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया अब 11 मार्च से मिल के मुख्य गेट पर आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी। संघर्ष समिति ने अपने मांगपत्र में ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, साप्ताहिक अवकाश, बोनस व भविष्य निधि का लाभ देने, स्थायी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को परमानें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.