पीलीभीत, नवम्बर 12 -- पूरनपुर। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार निराश्रित गोवंश को गंभीर है। बजट भी खर्च किया जा रहा है। बावजूद तहसील क्षेत्र में गोवंश बड़ी तादाद में सड़कों पर घूम रहे हैं। गोवंश पशु किसानों की फसलों को भी नष्ट कर रहे हैं। भारतीय बजरंग दल ने तहसील क्षेत्र में घूम रहे गोवंश पशुओं को पड़कर गौशाला में संरक्षित कराने की मांग की। साथ ही गौ पालको को प्रशासन स्तर से जागरूक करके मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत 50 रुपए प्रतिदिन लाभ दिलाने की मांग भी रखी। कार्यकर्ताओं ने 15 दिन में मांगे पूरी न होने पर पदयात्रा करके जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा...