मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरनगर। एनएचएम के कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से गुरुवार को मुलाकात की। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री ने कर्मचारियों को जायज मांगे पूरी कराने का आश्वान दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारियों में शासन-प्रशासन के रवैये को लेकर आक्रोश देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही उनकी न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्यकर्मी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन एवं कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल सिद्दीकी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में डीएम व सीएमओ को पूर्व में ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों की लंबित मांगों के न...