रांची, नवम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि उनसे जो वादा किया गया था, वो पूरा नहीं किया गया है। संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि 28 जुलाई से शुरू हुई हड़ताल के दौरान सरकार से जो समझौता हुआ था, उसे आज तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को अब तक कुशल श्रेणी का वेतन, ओवरटाइम भुगतान, पीएफ, ईएसआईसी और बीमा सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दूसरों की जान बचाते हैं, वे खुद सुरक्षा और सुविधा से वंचित हैं। रविवार को हुए झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की भारतीय मजदूर संघ इकाई ने रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.