छपरा, अप्रैल 14 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि 15 अप्रैल तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 18 अप्रैल को डीईओ के खिलाफ धरना दिया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि राघवेंद्र शर्मा बनाम बिहार सरकार के आलोक में जारी प्रोन्नति आदेश के बावजूद शिक्षकों का वेतन निर्धारण अब तक शुरू नहीं हुआ है। संघ ने एक सप्ताह के भीतर वेतन निर्धारण प्रारंभ करने और छूटे हुए शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग की है।इसके साथ ही स्नातक व प्रधानाध्यापक पद पर छूटे शिक्षकों का प्रोन्नति आदेश और पदस्थापन शीघ्र जारी करने की मांग की गई है। विशिष्ट शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.