मांगें न मानी गईं तो पांच अगस्त से आंदोलन करेंगे लेखपाल
बागपत, अगस्त 2 -- खेकड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष संजीव कुमार और सचिव विजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को खेकड़ा तहसील परिसर में लेखपाल एकत्र हुए। उन्होने अध्यक्ष राजस्व परिषद, लखनऊ के नाम ज्ञापन एसडीएम सुरभि शर्मा को सोंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के लेखपाल लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, अतिरिक्त जिम्मेदारियों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो पांच अगस्त से समस्त लेखपाल अपने मूल हल्के पर ही कार्य करेंगे और अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करते हुए आवंटित अतिरिक्त बस्ता राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर देंगे। यह भी पढ़ें- लंबित मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.