बदायूं, जनवरी 21 -- बदायूं। आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा संगिनियों की हड़ताल 36वें भी जारी रही। हड़ताल पर बैठी आशा संगिनियों ने अपनी मांगों के हल तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। कहा, वे अपना हक लेकर रहेंगी। आशा संगिनियों का सोमवार को मालवीय आवास पर 36वें दिन भी धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि प्रदेश में हजारों आशा संगिनी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं और आंदोलन कर रही हैं। इससे ज्यादा किसी सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति नहीं हो सकती । सरकार को अब भी समझ आ जानी चाहिए। वार्ता के दरवाजे बंद कर सरकार ने अपने अहंकार और जनविरोधी चेहरे को ही उजागर किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में हर दिन सरकार के दोहरे चेहरे और उसके खुद के कथनों का दोहरापन साफ होता गया है। धरने पर मनीषा सोमश्री, गीता देवी, नीरज देवी, प्रतिभा, इंदुवती, सरो...