देहरादून, जनवरी 7 -- दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम आवास कूच की तैयारी पूरी कर दी है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो 20 जनवरी को सीएम आवास कूच करेंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और प्रभारी सीपी सिंह ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उनकी छह सूत्रीय मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यूनियन की मुख्य मांगों में निजी दोपहिया वाहनों (रैपिडो आदि) के कमर्शियल संचालन पर रोक लगाने, इलेक्ट्रिक ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर 10 वर्ष का प्रतिबंध, ऑटो परमिट की परिधि 25 किमी से बढ़ाकर 40 किमी करना और शहर में फिटनेस केंद्र खोलना है। महामंत्री शशिकांत भट्ट ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था से चालकों का रोजगार छिन रहा है। यूनियन ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 19 जनवरी तक समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.