रांची, जून 14 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की सामान्य परिषद की बैठक रविवार को राज्य महासंघ कार्यालय में संपन्न हुई। संघ के अध्यक्ष लखन प्रसाद रजक की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के महामंत्री ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मांझी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। बैठक में राज्य के सभी 24 जिलों से आए पंचायत सचिवों और महासंघ के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए 2024 के लिखित समझौते को लागू करने की मांग की। परिषद ने निर्णय लिया कि मांगों के समर्थन में 8 जुलाई को राज्यभर में जिला स्तरीय सामूहिक धरना-प्रदर्शन होगा। इसके बाद अगस्त में राज्य स्तरीय संगठनात्मक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। 6 सितंबर को रांची में सामान्य परिषद की अगली बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में चेतावनी दी गई ...