किशनगंज, सितम्बर 8 -- किशनगंज। कटिहार रेल मंडल के मांगूरजान और तीन माइल स्टेशनों के बीच सोमवार की मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से और सुबह में सिग्नल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण रेल यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। इस कारण किशनगंज स्टेशन सहित इस रेलखंड पर कई प्रमुख ट्रेनों को खड़ा रखना पड़ा। मांगूरजान और तीन माइल के बीच सोमवार की सुबह 4:50 बजे अचानक सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8:45 बजे खराबी को दुरुस्त किया। इसी दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी का इंजन बंद हो जाने से स्थिति और बिगड़ गई, जिसे वैकल्पिक व्यवस्था कर हटाया गया।​ यह भी पढ़ें- किशनगंज : मांगूरजान-तीन माइल के बीच मालगाड़ी का इंजन खराब होने से राजधानी समेत कई ट्रेनें विलंब से चली इस कारण नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10:44 ...