निज संवाददाता, अप्रैल 19 -- बिहार के मधुबनी जिले में मजदूरी मांगने पर एक जेसीबी चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यहां लौकहा थाना के बनरझूली में बकाया मजदूरी मांगने पर गुस्साए ईंट-भट्ठा मालिक ने जेसीबी चालक मो. नदीम (30) की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात की है। अंधराठाढ़ी थाने के गिदरगंज निवासी नदीम के पिता मो. नईम के बयान पर पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक अनिल सुराना तथा उसके बेटे गौरव कुमार सहित अन्य को नामजद किया है। फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी ईंट-भट्ठा मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि नदीम भट्ठे पर जेसीबी का चालक था, मजदूरी के 1.10 लाख रुपये उसके बकाए थे। शुक्रवार को भट्ठा मालिक ने रुपये देने के लिए उसे बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर...