गया, फरवरी 26 -- पिछले तीन दिनों से बाजार में भीड़ बढ़ी हुई है। शादी-विवाह के साथ अब होली को लेकर भीड़ है। शादी को लेकर दूल्हा-दुल्हन व अन्य लोगों के कपड़े तो होली को लेकर रंग-पिचकारी की खरीदारी हो रही है। पुरानी गोदाम की दुकानों में पकवान को लेकर किराना सामग्री की बिक्री हो रही है। शहर के धामी टोला, केपी रोड, बजाजा रोड, जीबी रोड, पुरानी गोदाम आदि इलाका भीड़ से गुलजार है। कई इलाकों में भीड़ से जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस बार इस बार होली में भी विवाह के लिए शुभ दिन हैं। नवंबर से शुरू हुआ मांगलिक दिन होली के बाद तक है। बदल रहा फैशन, अब दूल्हा को शेरवानी तो दुल्हन को सूरत और दिल्ली का लहंगा पसंद कपड़ों की दुनिया में फैशन लगातार बदल रहा है। आम लोगों के साथ दूल्हा-दुल्हन की पसंद बदली है। दूल्हा अब शादी में सूट (कोट-पेंट) की जगह शेरवानी पसंद र...