सुल्तानपुर, मार्च 10 -- गोसाईगंज (सुल्तानपुर), संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मोपेड सवार रिटायर्ड बैंक कर्मी की मौत हो गई। वह गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के गेड़ौरा गांव निवासी राम अनुज मिश्रा (75) बैंक सेवा से सेवानिवृत्त थे। सोमवार देर शाम करीब आठ बजे वह गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर मोपेड से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह टांडा-बांदा हाईवे पार कर रहे थे, तभी जिला मुख्यालय की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मोपेड बोलेरो के नीचे फंस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.