बहराइच, अप्रैल 30 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के शिवपुर इलाके में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरीघाट थाने के तिगड़ा मजरे नौव्वनपुरवा निवासी ननकऊ पुत्र जबादे अली उम्र 50 वर्ष और निजामुद्दीन पुत्र हसन अली उम्र 40 वर्ष बुधवार की शाम बाइक से बेहड़ा इलाके में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
दुर्घटना का विवरण इसी दौरान वरूहा घाट के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.