बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। पयागपुर के मलांवा गांव में एक घर में बालक के मुंडन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गोला दागते समय एक अधेड़ झुलस गया। उसे गंभीरावस्था में पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पयागपुर थाने के मलांवा में गुरूवार को एक घर में बालक का मुंडन आयोजन चल रहा था। मेहमान आयोजन में सहभागिता को आए थे। इसी दौरान श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के पिपरा गोसाई गांव निवासी स्वामी नाथ (50) पुत्र सुखराम गोला दाग रहा था। एक गोला अचानक हाथ में ही दग गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे आयोजन में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.