बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। रामगांव थाने के एक गांव निवासी किशोरी शादी समारोह में परिजनों के साथ शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के दौरान किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। पता न चलने पर पीड़ित परिजनों ने थाने में तीन को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश में दबिश दी जा रही है। रामगांव थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय बेटी 25 फरवरी रात में गांव में ही एक शादी समारोह में गई थी। 26 फरवरी रात एक बजे के बाद किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने उसे सभी संभावित जगहों पर तलाश की। कोई सुराग न लगने पर पीड़िता मां ने गांव के ही एक युवक, उसके भाई व पिता को नामजद कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...