मांगलिक कार्यक्रम के दौरान विवाद, 15 पर केस
देवरिया, जून 10 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के बगहा मठिया गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. रामायन प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनके घर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित था। शाम के समय बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का शिवम यादव तेज रफ्तार और तेज आवाज में बाइक लेकर बार-बार वहां से गुजरने लगा। मना करने पर वह नाराज हो गया और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वहां से चला गया।
मारपीट और धमकी पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद शिवम यादव, विशाल, निखिल, अखिलेश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.