कुशीनगर, अप्रैल 30 -- बरवा रतनपुर। क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज रफ्तार आंधी और बारिश से मांगलिक कार्यक्रमों में खलल पड़ गया। चंदन बरवा निवासी बिग्गू यादव ने बताया कि उनके घर भाई वीरेंद्र यादव का तिलक चढ़ना था। घर को टेंट और सजावटी सामानों से सजाया गया था, लेकिन अचानक आई आंधी से अधिकांश सजावट बिगड़ गए। हालांकि किसी तरह व्यवस्था संभालकर भोजन आदि का कार्यक्रम पूरा कराया गया। वहीं, किसानों की गन्ना, मक्का आदि फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मूसलाधार वारिश के बाद गर्मी से राहत, आज भी हो सकती है आम के व्यापारी अर्जुन ने बताया कि उन्होंने आम की बागवानी में काफी मेहनत की थी,...