फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता वर्तमान में चल रही गैस की परेशानियों के साथ ही गैस बुकिंग के बाद भी लंबे समय तक डीएसी नंबर न आने से होने वाली परेशानियों के चलते उत्तम उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए तत्काल आपूर्ति काउंटरों को संचालित कराए जाने सहित अन्य मांगे की हैं। व्यापारियों का कहना था कि वर्तमान में कनेक्शन धारकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि शहरी क्षेत्र में 25 दिन की बुकिंग की शर्तों के आधार पर गैस बुक कराए जाने के बाद डीएसी के लिए 20 से 25 दिन तक का इंतजार करना पड़ता है। नतीजतन एजेंसियों से उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जाती, साथ ही होम डिलीवरी किए जाने में भी हीलाहवाली की जाती है। वहीं एक ही मकान नंबर पर एक घर एक कनेक्शन की...