मांगर बानी में प्रकृति भ्रमण, जैव विविधता संरक्षण का दिया संदेश
फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, सरसमल। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मांगर बानी में नेचर वॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, इको क्लब सदस्यों और प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अरावली पर्वतमाला स्थित मांगर बानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट' रखी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अरावली क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।उप वन संरक्षक झलकार उईके ने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन, जल संरक्षण, जलवायु संतुलन और भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.