बागपत, मई 29 -- मांगरौली जंगल में किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों ने जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी। किसानों ने लाठी डंडे लेकर खुद गन्ने की फसल में तेंदुए की तलाश भी की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। मांगरौली गांव निवासी किसान सुशील कुमार ने बताया कि वह अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। अचानक पास के गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलकर दूसरे खेत में घुस गया। किसान खेत से सीधा गांव में पहुंचा और उसने गांव में आकर इसकी जानकारी दी, तो किसान सलीम, बबलू आदि भी सुशील के साथ जंगल में पहुंचे। वहां लाठी डंडे लेकर शोर मचाया, ताकि तेंदुआ दूर भाग जाए। किसानों को वहां तेंदुआ दिखाई नहीं दिया, बल्कि उसके पंजों के निशान दिखाई दिए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन दरोगा विनोद कुमार व संजीव कुमार मौके पर पहुंचे तथा किसानों से...