मांग: हर माह की सात को मिले वेतन, सरकारी बेड़े में शामिल की जाएं 700 नई बसें
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ का 16वां स्थापना दिवस रविवार को बस स्टेशन के पास स्थित राम मंदिर धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम किशुन राम की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न डिपो और शाखाओं से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। प्रांतीय महामंत्री श्रीनिवास ने कहा कि परिवहन निगम के सभी श्रेणी के कार्मिकों का मासिक वेतन नियमों के तहत हर महीने की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक संकट से न जूझना पड़े। यह भी पढ़ें- मांग: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.