शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सभी जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को योजना के दायरे में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में विद्युत विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना बिजली का लोड बढ़ाने के मामलों की जांच कराने, व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने तथा 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग भी की गई। इसके अलावा शि...